लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का अंतिम मौका सोमवार की रात 12 बजे तक है। फार्म भरने की अंतिम तिथि करीब होने के बाद भी शिक्षा विभाग का सरवर बैठा हुआ है। फार्म भरने के लिए साइवर कैफे पर लंबी लाइनें लगी हुई हैं। इक्का-दुक्का फार्म ही बड़ी मुश्किल से भरे जा रहे हैं। इसके बाद भी विभाग का दावा है कि प्रत्येक मिनट 300 फार्म भरे जा रहे हैं। अब तक 58 लाख आवेदक फार्म भर चुके हैं। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार का कहना है कि 63 लाख लोगों ने ई-चालान बनवाए हैं और 58 लाख फार्म भर चुके हैं। सरवर पर अचानक भार बढ़ने की वजह से थोड़ी परेशानी जरूर हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि फार्म ही नहीं भरे जा रहे हैं।

No comments:
Post a Comment