Friday, 21 December 2012

डिग्री होने के बाद भी दर-दर भटक रहे अभ्यर्थी

रायबरेली, नगर संवाददाता: प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के नियुक्ति के लिए बीटीसी तथा टीईटी होना अनिवार्य है। प्रदेश में लगभग दस हजार प्रशिक्षित शिक्षक है। सरकार उक्त योग्यताधारी अभ्यर्थियों का अभाव दिखाकर अप्रशिक्षित शिक्षकों की भर्ती दिखा रहा है। जिसको लेकर बीटीसी व टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने विधायक रामलाल अकेला को ज्ञापन सौंपा।
बीटीसी 2010 समन्वयक समिति का कहना है कि शासन ने दस अक्टूबर के शासनादेश में बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षित शिक्षकों के लगभग दस हजार पद सृजित किए थे। लेकिन बीटीसी 2004 व विशिष्ट बीटीसी 2008 के अधिकांश अभ्यर्थी टीईटी में अनुत्तीर्ण होने के कारण लगभग छह हजार से अधिक पद रिक्त है। उक्त नियुक्तियों की मांग को लेकर प्रशिक्षित शिक्षकों ने सपा विधायक रामलाल अकेला को नियुक्ति के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में विधायक ने कहा कि बेसिक शिक्षा मंत्री से मिलकर मामले को अवगत कराया जायेगा। साथ ही बीटीसी प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति जल्द से जल्द कराई जायेगी। इस मौके पर आशीष त्रिवेदी, विपिन, आलोक सिंह, रमन सिंह, वीरेंद्र पाल, सुनील गुप्ता, राम बालक, मुकेश ओझा, अमित त्रिवेदी, विजय विक्रम सिंह समेत कई बीटीसी प्रशिक्षित अभ्यर्थी मौजूद रहे।

Dainik Jagran Updated on: Fri, 21 Dec 2012 07:20 PM (IST)

No comments:

Post a Comment