Tuesday, 18 December 2012

2011-12 में बीएड करने वालों का आवेदन मान्य : 72825 Teachers Vacancy

•शिक्षक भर्ती में एक ही मेरिट लिस्ट पर अभ्यर्थियों ने जताई चिंता
•आर्ट्स के अभ्यर्थियों को लो रैंक पर आना पड़ सकता है

कानपुर । वर्ष 2011-12 में बीएड में एडमिशन लेकर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) देने वाले अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। यह बात बेसिक शिक्षा सचिव आईपी शर्मा ने ‘अमर उजाला’ को आ रहीं सैकड़ों ‘पब्लिक कॉल’ के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि टीईटी और बीएड पास करने वाले अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए योग्य हैं। वहीं, सिविल लाइंस निवासी राधा ने से ‘अमर उजाला’ कार्यालय में फोन करके पूछा कि उन्होंने इग्नू से बीएड किया है। क्या वह शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं, इसके जवाब में आईपी शर्मा ने कहा कि वैसे रेगुलर बीएड मान्य है लेकिन फिर भी वेबसाइट में जाकर शासनादेश देख लें। यही बात उन्होंने निवास और आय प्रमाण पत्र के बारे में भी कही। महोबा से जितेंद्र सिंह ने पूछा कि गलती से आपराधिक रिकार्ड पर यस क्लिक हो गया और फार्म सबमिट हो गया है। इस पर उन्होंने कहा कि यह फार्म कैंसल हो जाएगा, अब दोबारा फार्म भरना होगा। अगर काउंसिलिंग के समय इसे बारे में पूछा जाए तो अपनी समस्या बता दें। वहीं, फजलगंज से आए महेंद्र ने पूछा कि बीएड में 672 नंबर थे लेकिन फार्म पर 72 लिख दिया है। इस पर आईपी शर्मा ने कहा कि नया आवेदन करें, मान्य होगा।

News Source : AMAR UJALA (18.12.12)

No comments:

Post a Comment