रायबरेली, नगर संवाददाता: बीटीसी 2010 के प्रशिक्षित शिक्षकों को प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त न किए जाने के कारण जिले के प्रशिक्षु शिक्षक आक्रोशित हैं। नौकरी की खातिर प्रदेश भर के दस हजार प्रशिक्षु शिक्षक 29 दिसंबर को विधानसभा के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।
बीटीसी समन्वयक समिति के अध्यक्ष आशीष त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सिर्फ योजनाएं बनाई जाती है। लेकिन जब उनको सफल बनाने की बारी आती है, तब सरकार अपने पैर पीछे कर देती है। ऐसी स्थिति में पढाई में लाखों रुपये खर्च चुके युवाओं को नौकरी मिलने की हसरत पर कुठाराघात हो जाता है। अगर प्रदेश सरकार ने बीटीसी प्रशिक्षु शिक्षकों को जल्द प्राथमिक विद्यालयों में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात नहीं किया, तो विरोध प्रदर्शन और तेज कर दिया जाएगा। इस मौके पर विपिन, दिलीप, सुनील गुप्ता, रमन सिंह, अभिषेक पाल, विवेक पाल, वीरेंद्र समेत कई अन्य बीटीसी प्रशिक्षु शिक्षक उपस्थित रहे।
Source : Dainik Jagran

No comments:
Post a Comment