Tuesday, 18 December 2012

बीटीसी 2012 की चयन सूची जारी करने पर निर्णय आज!

बीटीसी- 2012 चयन की अंतिम सूची जारी करने को लेकर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्राचार्यों की बैठक बेनतीजा रही। इस दौरान 1.90 लाख आवेदकों द्वारा ऑनलाइन किए गए आवेदन संबंधित चूक को सुधारने के लिए डायट प्राचार्यों और एससीईआरटी निदेशक के बीच हुई विचार-विमर्श का अंतिम निर्णय प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार पर छोड़ने की सहमति बनी। अब बुधवार को निदेशक प्रमुख सचिव से वार्ता के बाद दिशा-निर्देश जारी करेंगे।
लखनऊ (ब्यूरो)।

No comments:

Post a Comment