Sunday, 16 December 2012

प्रशिक्षु शिक्षक के पद पर समायोजित हों विशेष शिक्षक

लखनऊ। मूक बधिर, दृष्टि बाधित और मानसिक मंदित बच्चों को पढ़ाने वाले विशेष शिक्षकों ने रविवार को विधानभवन के सामने धरना दिया। उनके साथ उक्त श्रेणी के बच्चों के अभिभावक भी शामिल थे। इन शिक्षकों की मांग है कि योग्यता के आधार पर उन्हें संविदा से प्रशिक्षु शिक्षक के पद पर समायोजित किया जाए। विशेष शिक्षक एवं अभिभावक एसोसिएशन केअध्यक्ष मुन्ना लाल शुक्ला ने कहा कि हाल ही में हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में टीईटी पास बीएड व डीएड योग्यताधारियों को प्रशिक्षु शिक्षक के पद पर सीधी भर्ती की खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बावजूद उक्त योग्यताधारी अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान नहीं किया गया। जबकि मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में विशेष शिक्षकों को भर्ती में सम्मिलित करने का आश्वासन दिया था। परिषदीय विालयों में मूक बधिर, दृष्टिबाधित और मानसिक मंदित बच्चों की शिक्षा में लगे बीएड, डीएड अर्हता वाले विशेष शिक्षकों को शिक्षक बनने के लाभ से वंचित किया जा रहा है। शिक्षकों ने मांग की प्रशिक्षु शिक्षकों की नियुक्ति हेतु प्रकाशित कराई गई विज्ञप्ति में बीएड तथा डीएड को शामिल करके संशोधित विज्ञप्ति प्रकाशित कराई जाए। विशेष शिक्षा प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों की अलग से मेरिट के आधार पर नियुक्ति किए जाने का आदेश संबंधित अधिकारी को दिया जाए। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद की अधिसूचना के अनुसार सर्वशिक्षा अभियान के तहत कार्यरत विशेष शिक्षकों को छह माह का विशेष प्रशिक्षण कराकर मुख्यधारा में समायोजित किया जाए।

No comments:

Post a Comment