Wednesday, 30 January 2013

72825 शिक्षक भर्ती : आगरा में प्रशिक्षु शिक्षक बनेंगे क्लिंटन और ओबामा !

जागरण संवाददाता, आगरा: प्रदेश सरकार द्वारा खोली गई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए बिल क्लिंटन और बराक ओबामा ने भी आवेदन किए हैं। विश्वास नहीं होता तो जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जारी की गई प्रशिक्षु शिक्षकों की सूची देख लें। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा काउंसलिंग को जारी की गई सूची में इसका खुलासा हुआ है। बेसिक शिक्षा परिषद में प्रदेश में 72825 शिक्षकों की भर्ती होनी है। जिनमें से आगरा में 200 शिक्षकों के पदों पर भर्ती होगी। ऑनलाइन आवेदन के बाद बेसिक शिक्षा परिषद ने मंगलवार को आवेदकों की सूची विभाग को भेजी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार सामान्य वर्ग की सूची में मेरिट ऊंची करने को कुछ छात्रों ने बिल क्लिंटन और बराक ओबामा जैसे डमी नामों से आवेदन कर दिया। सामान्य वर्ग के आवेदकों में शामिल अजीबोगरीब नामों ने विभाग की भी दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। विभागको मेरिट में होने के कारण सभीआवेदकों को काउंसिलिंग में बुलाना है। ऐसे में इन अजीबोगरीब नामों वाले आवेदकों से मिलने को विभागीय लोग भी बेताब हैं।  प्रशिक्षु शिक्षकों के 200 रिक्तियों के लिए जिले में 37645 आवेदन आए थे। इसमें सभी वर्ग के आवेदक शामिल हैं। गलत नामों पर ली जाएंगी आपत्ति गलत नामों पर आपत्तियों के निस्तारण के लिए विभाग द्वारा शिकायत निवारण प्रकोष्ठ बनाया गया है। काउंसिलिंग में भाग लेने पर उनकी आपत्ति दर्ज की जाएगी। उसके बाद चयन समिति उसका निस्तारण करेगी।

No comments:

Post a Comment