Monday, 28 January 2013

बीटीसी-2004 : शासन ऑनलाइन जारी करेगा नियुक्ति पत्र

GOOD NEWS FOR BTC 2004

काउंसिलिंग हुई, पर नहीं मिला स्कूल

बरेली : बीटीसी करके नियुक्ति की काउंसिलिंग हो गई, लेकिन शासन से जारी होने वाली खबरों को लेकर अभ्यर्थियों में नौकरी न मिल पाने की घबराहट है। इसी कशमकश में दर्जनों अभ्यर्थी सोमवार को बीएसए से मिले और नियुक्ति पत्र न मिल पाने की वजह जानने की कोशिश की। बीएसए ने तीन दिन में ऑनलाइन नियुक्ति पत्र जारी होने की उम्मीद जताई।
काउंसिलिंग के बाद कई दिन बीत जाने पर भी नियुक्ति पत्र लेकर स्कूल जाने की उम्मीद में दर्जनों अभ्यर्थी सोमवार को बीएसए दफ्तर पहुंचे। बीएसए के पहुंचते ही सबने जानकारी लेने को घेराव कर दिया। बेसिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर भी उनके बैच की कोई जानकारी न होने से वे परेशान थे। बीएसए चंद्रकेश सिंह ने बताया कि स्थानीय स्तर की प्रक्रिया में समस्या नहीं है। शासन इस बार नियुक्ति पत्र भी ऑनलाइन ही जारी करेगा। नियुक्ति पत्र में तकनीकी खामी ठीक की जा रही है। उम्मीद है कि तीन दिन में नियुक्ति पत्र जारी हो जाएंगे। बता दें, बीटीसी से भर्ती को जिले में 160 रिक्तियों के लिए कुछ दिनों पहले काउंसिलिंग में 114 लोग पहुंचे। शासन ने सभी जिलों के लिए17 जनवरी को काउंसिलिंग का अंतिम अवसर दिया, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। जल्द बेसिक शिक्षकों के प्रमोशन का इंतजार खत्म होने के आसार हैं। बेसिक शिक्षा सचिव ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। प्रमोशन न होने से जिले के प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल में 800 पद खाली पड़े हैं।

Updated on: Mon, 28 Jan 2013 07:08 PM (IST)

No comments:

Post a Comment