Wednesday, 2 January 2013

45 हजार और प्राइमरी शिक्षकों की होगी नियुक्ति

जागरण संवाददाता, रामपुर : सूबे के बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी का कहना है कि मौजूदा शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश में 45 हजार प्राइमरी शिक्षकों की नियुक्ति और की जाएगी।
मंत्री बुधवार को रामपुर में थे। उन्होंने कैबिनेट मंत्री आजम के बेटे अदीब की शादी बाद हुए समारोह में शिरकत की। इस दौरान प्रत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में मानक के मुताबिक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश में फिलहाल 72 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरा होने पर प्रदेश में 45 हजार शिक्षकों की नियुक्ति और की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया है, जिसमें कम से कम पांच हजार मानदेय किए जाने की संस्तुति की गई है।

No comments:

Post a Comment