इलाहाबाद। प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में शामिल किए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका। इस विरोध प्रदर्शन में बगैर टीईटी बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थी शामिल हुए। इस मौके पर अभ्यर्थियों ने तय किया कि वह शुक्रवार को मुख्यमंत्री के सोरांव दौरे के बीए उनसे मुलाकात करेंगे। इससे पूर्व अभ्यर्थियों ने कंपनी बाग में बैठक की। इसके बाद सभी ने सुभाष चौराहे तक जुलूस निकाला। इस दौरान जिलाधिकारी को एक पत्र भेजकर मुख्यमंत्री से समय मांगे जाने की घोषणा की गई। ज्ञापन भेजने वालों में सुशील रत्नाकर, विजय कुमार सरोज, रवींद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। टीईटी 2011 उत्तीर्ण बीटीसी प्रशिक्षित 2010 बैच के अभ्यर्थियों ने भी मूल जिले में नियुक्ति की मांग की है। संयुक्त सचिव को ज्ञापन 2012 बैच के अपात्र बीएड अभ्यर्थियों को भर्ती से बाहर किए जाने की मांग को लेकर संयुक्त सचिव बेसिक शिक्षा परिषद भूपेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मांग की गई है 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में शामिल 2012 सत्र के उन बीएड अभ्यर्थियों जिन्होंने टीईटी परीक्षा 2011 आने के बाद बीएड की डिग्री प्राप्त की है को भर्ती से बाहर किया जाए। ज्ञापन भेजने वालों में संजय पांडेय, पवन मिश्र, नीरज मिश्र, शैलेश पांडे, पवन गुप्ता, हरेंद्र यादव, विमल तिवारी, मोहित यादव, शिवाकांत आदि शामिल रहे

No comments:
Post a Comment