लखनऊ। बीटीसी-2010 के प्रशिक्षुओं ने बुधवार को विधान भवन के सामने धरना दिया। प्रशिक्षुओं का कहना है कि आठ अक्टूबर को सहायक अध्यापक के रिक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया। इसके अनुसार ऑन लाइन आवेदन 20 नवम्बर तक करना है लेकिन बीटीसी-2010 बैच के परीक्षा परिणाम जारी होने में देरी हो रही है। इस कारण बीटीसी-2010 बैच के प्रशिक्षु आवेदन करने से वंचित हो जाएंगे। वार्षिक कैलेन्डर 11 मई 2010 के अनुसार एक जुलाई 2010 से 30 जून 2012 तक अंतिम परीक्षा करा ली जानी चाहिए लेकिन प्रायोगिक परीक्षा का परिणाम जानबूझकर घोषित नहीं किया जा रहा। इससे प्रशिक्षुओं का भविष्य अंधकारमय है।
Source : Hindustan
Source : Hindustan

No comments:
Post a Comment